प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 31 मई को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रोड शो भी होगा। यह सीटीओ से शुरू होगा। मोदी इसमें रैली स्थल तक आएंगे। शिमला से पीएम नरेंद्र मोदी 17 लाख लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए चुनावी साल है और मोदी की जनसभा उनके कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगी। कश्यप ने कहा कि सीटीओ शिमला से प्रधानमंत्री का रोड शो शुरू होगा। केंद्र सरकार 30 मई को अपने आठ साल पूरे कर रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को विशाल रैली में शामिल होंगे। यह रैली ऐतिहासिक रिज मैदान पर होगी। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर रैली का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री पूरे देश में शिमला से 17 लाख लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। कहा कि भाजपा इस कार्यक्रम को भव्य बनाएगी। इसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के 50 हजार लोग शामिल होंगे। इस घटना को दुनिया भर के दर्शक देखेंगे।
मंत्री-विधायकों पर मंडलों से लोगों को समय पर लाने का जिम्मा
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए मंत्रियों और विधायकों की जिम्मेवारी मंडलों से लोगों को लाने की है। उन्हें समय से पहले शिमला में हाजिर होने की जरूरत नहीं है, वे अपने मंडलों से ही जनता को समय पर शिमला लाने का काम करें। यह दो टूक संदेश प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में दिया गया है। कश्यप ने कहा कि शिमला में 50 हजार की संख्या सुनिश्चित की जाएगी। लोगों को कहां-कहां से लाया जाना है, इस बारे में भी विस्तार से मंत्रणा की गई। बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय दीपकमल शिमला में हुई बैठक में 31 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियोें पर चर्चा हुई। इस मौके पर 50 हजार की संख्या सुनिश्चित की गई। लोग कहां-कहां से आने हैं और प्रवेश द्वार कहां से होगा। ऊपरी शिमला किन्नौर, आनी, करसोग आदि से आने वाली बसें लक्कड़ बाजार में खड़ी होंगी। निचले क्षेत्रों से आने वाली बसें विक्ट्री टनल के पास रुकेंगी। यह भी निर्देश दिए गए कि अलग-अलग क्षेत्रों से लोग पारंपरिक परिधान पहनकर गाजे-बाजे के साथ आएं। भाजपा के 27 मंडलों पर भीड़ जुटाने की बड़ी जिम्मेवारी होगी। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर जिलों के अलावा मंडी जिला के कुछ मंडलों सुंदरनगर, आनी, करसोग आदि से बड़ी संख्या में लोग लाए जाएंगे। 31 मई को साढे़ आठ नौ बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में मंत्री सुरेश भारद्वाज, राजीव सहजल, उद्योग बिक्रम सिंह ठाकुर, राम लाल मारकंडा, सुखराम चौधरी, विधायक जीतराम कटवाल, बलवीर वर्मा और प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जमवाल उपस्थित रहे।