मंडी में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की सेकेंड ग्राउंड ब्रेकिंग के दौरान पीएम मोदी रेणुका बांध के वर्चुअल शिलान्यास के अलावा प्रदेश की नई ऊर्जा नीति को भी घोषित करेंगे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी।
हिमाचल प्रदेश सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय महत्व के रेणुका बांध का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। मंडी में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की सेकेंड ग्राउंड ब्रेकिंग के दौरान पीएम मोदी प्रदेश की नई ऊर्जा नीति को भी घोषित करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह जानकारी दी। रेणुका बांध का निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू होगा। इस पर सात हजार करोड़ का निवेश होना है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश इस परियोजना के लाभार्थी राज्य हैं।