पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेटेलाइट के माध्यम से शिमला के स्कूली बच्चों से सीधा संवाद करेंगे। सेटेलाइट के माध्यम से दोपहर बाद तीन से पौने पांच बजे तक वे बात कर बच्चों के सवालों के जवाब देंगे।
जिला उप निदेशक ने सभी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को सेटेलाइट और इंटरनेट के माध्यम से इस संवाद को सफल बनाने के लिए इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।
उप निदेशक श्याम सिंह ने कहा कि पांच सितंबर से पहले स्कूल मुखियाओं को यह व्यवस्था करनी होगी। इस पर खर्च होने वाली राशि को स्कूल फंड से व्यय किया जाएगा। सभी स्कूलों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।