फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शिरकत करेंगे पीएम मोदी

Fri, 29 Oct 2021 08:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला पहुंचें। किसी कारणवश उनका आना न हुआ, तो वह वर्चुअली इस महोत्सव से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पहली बार 12 से 16 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रयास किए जा रहे हैं कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला पहुंचें। किसी कारणवश उनका आना न हुआ, तो वह वर्चुअली इस महोत्सव से जुड़ेंगे।पठानिया ने बताया कि पहली बार प्रदेश में मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देश भर के 5500 प्रतिभागी भाग लेंगे।

विज्ञापन


इन्हें ठहराने के लिए करीब 200 सरकारी होटलों और गेस्ट हाउस को हायर किया गया है। प्रतिभागियों एवं प्रबंधकों को लाने व ले जाने के लिए 80 टैक्सियों को किराये पर लिया जाएगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये देश की संपन्न सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत डल लेक, योल, धर्मशाला कॉलेज, सेक्रेड हार्ट स्कूल और टीएमसी टांडा के ऑडिटॉरियम में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शुभारंभ और समापन का कार्यक्रम एचपीसीए मैदान धर्मशाला और सिंथेटिक ट्रैक पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें