फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2020: स्वतंत्रता दिवस पर सोलन के गोल्डन सूरजमुखी से सजेगा पीएम का मंच

Thu, 13 Aug 2020 02:32 PM IST
Krishan Singh शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सोलन का गोल्डन सूरजमुखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लालकिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच की सजावट इस बार सोलन के विशेष फूलों से होगी। फूलों की खेती के लिए मशहूर सोलन जिले में चायल के साथ लगते महोग गांव से यह फूल दिल्ली भेजे जाएंगे। स्थानीय पुष्प उत्पादक ओम प्रकाश को इस बार 15 अगस्त के लिए चार पेटी गोल्डन सूरजमुखी का विशेष आर्डर मिला है। इन फूलों के तैयार होने में अभी वक्त है। ऐसे में 100 गोल्डन सूरजमुखी फूल दिल्ली भेजे जाएंगे। कल ही इन फूलों की कटाई की जाएगी। फ्लोरीकल्चर में रजत पदक विजेता ओम प्रकाश ने बताया कि लंबे समय के बाद कर्सेेंटियम, गुलदाऊदी, यूस्टोमा तथा यूस्टोफिला की भी डिमांड आई है।

विज्ञापन




लेकिन लॉकडाउन में हुए नुकसान के चलते उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि पहली बार महोग में हॉलैंड के गोल्डन सूरजमुखी के एक हजार बीज तैयार किए गए हैं। अधिक डिमांड के बावजूद वह 100 फूल ही भेज पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महोग में उत्पादित गोल्डन सूरजमुखी फूल दिल्ली में 15 अगस्त को पीएम के स्टेज की सजावट में इस्तेमाल होंगे। बकौल ओम प्रकाश विशेष किस्म का यह सूरजमुखी फूलों की थोक मार्केट में 20 रुपये प्रति फूल तक बिकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें