फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल के लोकार्पण पर पीएम मोदी ने इस मंत्री से की बात, ये कहा

Sun, 04 Oct 2020 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाहौल घाटी में सामरिक दृष्टि से अति महत्वूपर्ण अटल टनल के लोकार्पण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन मंत्री राकेश पठानिया से 99 सेकेंड बातचीत की। प्रधानमंत्री ने मजाकिया लहजे में पठानिया से कहा कि 1996 में तुम बहुत पतले हुआ करते थे। अब तुम ठीक लग रहे हो।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने 99 सेंकेड के दौरान राकेश पठानिया से 1996 में नूरपुर में हुए उपचुनाव को लेकर भी अल्प बातचीत की। हिमाचल भाजपा प्रभारी रहते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान पुरानी यादों को ताजा किया। वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसी बड़ी शख्सियत ने मुझे स्नेह दिया। आज मेरी जिंदगी सफल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें