फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 10 कोरोना संक्रमितों की मौत, आईजीएमसी ने छह ने तोड़ा दम, आंकड़ा 200 के पार

Sat, 03 Oct 2020 11:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। शिमला के आईजीएमसी में एक कारोबारी समेत छह कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। अस्पताल में एक साथ इतने मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया है।  शिमला निवासी 59 वर्षीय कारोबारी की लिफ्ट के समीप और गंज बाजार में दुकानें हैं। एक अक्टूबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कारोबारी को आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
62 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति, 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला, 69 वर्षीय मरीज और देर रात को 77 वर्षीय मरीज की भी मौत हो गई। आईजीएमसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने कोरोना संक्रमितों की मौत की पुष्टि की है। मृतक  शिमला, नालागढ़, सिरमौर व आसपास के क्षेत्रों से आए थे। बैजनाथ के 56 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को फेफड़ों और लीवर की समस्या थी। शनिवार सुबह उसने घर पर दम तोड़ दिया। मोहाली से टांडा अस्पताल रेफर किए गए 56 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को निमोनिया था। फतेहपुर के 67 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की धर्मशाला कोविड अस्पताल में मौत हुई है। 

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कुल्लू के 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक डोभी तहसील जिला कुल्लू का रहने वाला था। उसे तीस सितंबर को कुल्लू से रेफर करके मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया गया था। इसे कोविड-19 के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी थीं। वहीं प्रदेश में 203 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। मंडी में 31, हमीरपुर 18, कुल्लू 20, सोलन 23, लाहौल-स्पीति एक , कांगड़ा 41, शिमला 39, ऊना 12, चंबा 12 और सिरमौर में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।विधानसभा क्षेत्र जवाली के विधायक अर्जुन सिंह भी कोरोना संक्रमण से खुद को बचा नहीं पाए हैं। विधायक की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब विधायक होम क्वारंटाइन हैं। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सहित स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट  निगेटिव आई है। गुरुवार को दोनों के ऊना में सैंपल लिए गए थे।  
विज्ञापन



शिमला जिले में संजौली, मल्याणा, अनाडेल, विकास नगर, पंथाघाटी, संकट मोचन, नाभा, लक्कड़ बाजार, सेना अस्पताल, बियोलिया, रामपुर, रोहड़ू, कुमारसैन, मतियाना, कुपवी, नेरवा, जुब्बल कोटखाई, सोलन, कुल्लू, किन्नौर और सिरमौर से 39 संक्रमित मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 15695 पहुंच गया है। 3292  सक्रिय मामले हैं। अब तक 12173 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को 197 और मरीज ठीक हो गए हैं। 205 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें