फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM HP Visit: 5 अक्तूबर को बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करने के बाद कुल्लू दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे मोदी

Tue, 27 Sep 2022 08:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को हेलिकाप्टर से सीधे बिलासपुर के एम्स हेलीपैड में उतरेंगे। पीएम मोदी बिलासपुर में करीब दो घंटे रुकेंगे। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए कुल्लू रवाना होंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को हेलिकाप्टर से सीधे बिलासपुर के एम्स हेलिपैड में उतरेंगे। यहां वे एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी बिलासपुर में करीब दो घंटे रुकेंगे। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए कुल्लू रवाना होंगे। कुल्लू दशहरा में प्रधानमंत्री भगवान रघुनाथ की अलौकिक रथयात्रा और देव व मानस मिलन का गवाह बनेंगे। कुछ समय रुकने के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। उद्घाटन के बाद मोदी करीब एक घंटा एम्स में बिताएंगे और पूरे संस्थान का जायजा लेंगे। इसके बाद लुहणू मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री को बिलासपुरी धाम भी परोसी जाएगी।  बिलासपुर में प्रेस वार्ता में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने बताया कि उद्घाटन के साथ एम्स में 150 बिस्तर की आईपीडी शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री लुहणू मैदान में एक लाख से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: हिमाचल का 150 साल पुराना स्कूल, जहां पांच ब्रिटिश नागरिकों ने बतौर हेडमास्टर दीं सेवाएं
विज्ञापन


बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 15-15 हजार लोगों और आस-पास के जिलों से करीब 40 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है।  गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पांच साल पहले एम्स का उद्घाटन किया था। कांग्रेस ने इसे चुनावी स्टंट बताया था, लेकिन आज एम्स धरातल पर उतर चुका है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अहम भूमिका रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इसमें सहयोग किया। पीएम मोदी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें