फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का संबोधन: 100 फीसदी कोविड वैक्सीनेशन को लेकर किया हिमाचल का जिक्र

Sat, 25 Dec 2021 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

पीएम ने कहा कि आज हर भारतवासी इस बात पर गर्व करेगा कि हमने दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे विस्तारित और सबसे कठिन भौगोलिक स्थिति के बीच इतना कठिन वैक्सीनेशन कैंपेन चलाया। टूरिज्म की दृष्टि से अहम राज्य गोवा, उत्तराखंड और हिमाचल ने 100 फीसदी सिंगल डोज का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को कोरोना वायरस को लेकर देश को संबोधित करते हिमाचल प्रदेश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमारे देश में भी इस बीमारी की गंभीरता को समझते हुए बहुत पहले वैक्सीन निर्माण पर मिशन मोड में काम करना शुरू कर दिया था। वैक्सीन पर रिसर्च के साथ ही अप्रूवल प्रोसेस, सप्लाई चेन, ट्रेनिंग, डिस्ट्रूीब्यूशन, सर्टिफिकेशन पर भी हमने निरंतर काम किया। इन तैयारियों का ही नतीजा था कि भारत ने इस साल 16 जनवरी से अपने नागरिकों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन


ये देश के सभी नागरिकों का सामूहिक प्रयास और सामूहिक इच्छाशक्ति है कि आज भारत 141 करोड़ वैक्सीन डोज के अभूतपूर्व और बहुत मुश्किल लक्ष्य को पार कर चुका है। आज भारत की वयस्क जनसंख्या में 61 फीसदी से ज्यादा को दोनों डोज लग चुकी हैं। इसी तरह 90 फीसदी वयस्कों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है। आज हर भारतवासी इस बात पर गर्व करेगा कि हमने दुनिया का सबसे बड़ा, सबसे विस्तारित और सबसे कठिन भौगोलिक स्थिति के बीच इतना कठिन वैक्सीनेशन कैंपेन चलाया। टूरिज्म की दृष्टि से अहम राज्य गोवा, उत्तराखंड और हिमाचल ने 100 फीसदी सिंगल डोज का लक्ष्य हासिल कर लिया है। 


तीन जनवरी से बच्चों का वैक्सीनेशन
पीएम ने कहा कि 15 से 18 साल के जो बच्चे हैं अब उनके लिए वैक्सीनेशन प्रारंभ होगा। 2022 में तीन जनवरी से सोमवार के दिन से वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू होगा। यह कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत तो करेगा ही, स्कूल-कॉलेज जा रहे बच्चों के माता-पिता की चिंता को भी कम करेगा।  60 वर्ष से ऊपर की आयु के को-मॉर्बिडिटी वाले नागरिकों को उनके डॉक्टर की सलाह पर एहतियात डोज दिया जाएगा। यह भी 10 जनवरी से चालू होगा। मेरा एक आग्रह है कि डर पैदा करने के जो प्रयास चल रहे हैं, उनसे बचना चाहिए।

विज्ञापन


हिमाचल में 53.87 लाख लोगों को लगी थी पहली डोज
प्रदेश ने सभी पात्र नागरिकों को कोविड वैक्सीन की डबल डोज लगाने का केंद्र सरकार की ओर से दिया लक्ष्य बीते चार दिसंबर को हासिल कर लिया था। प्रदेश में कोविड की पहली डोज 58.37 लाख लोगों को लगाई गई थी जबकि 53.87 लाख लोगों को ही पहली डोज लगाई गई।  ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और सरकार को हर हिमाचली को दोनों डोज लगाने के लिए अलग से विशेष अभियान चलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें