फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Sat, 25 Dec 2021 08:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 381 रह गई है। शनिवार को दो और संक्रमितों की मौत हुई और 26 नए मामले आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में जिला बिलासपुर का 87 वर्षीय व्यक्ति और कांगड़ा जिले की 60 वर्षीय महिला शामिल हैं। वहीं, 26 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 381 रह गई है। प्रदेश में मौत का आंकड़ा 3856 पहुंच गया है। प्रदेश में शनिवार को 2421 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। 

नाइजीरिया से लौटे व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

बाहरी देशों से जिला शिमला लौट रहे लोग लापरवाही बरत रहे हैं। आलम यह है कि ये लोग कोविड टेस्ट के बाद भी आइसोलेट नहीं हो रहे हैं। इसका खामियाजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हाल ही में शिमला में एक ऐसा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शिमला का एक व्यक्ति पंद्रह दिसंबर को नाइजीरिया से लौटा था। 23 दिसंबर को उसने कोरोना का आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया लेकिन, इस बीच डीडीयू अस्पताल में वह दोबारा रैपिड टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, दूसरी ओर देर शाम आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। नियमों के मुताबिक मरीज को टेस्ट के बाद रिपोर्ट आने तक आइसोलेट रहना था, लेकिन अब उसकी रिपोर्ट आने के बाद संपर्क में आए अन्य लोगों को भी खतरा पैदा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों को जब यह बात पता चली तो उनमें भी हड़कंप मचा हुआ है। 

तीसरी लहर से निपटने के लिए विभाग ने मांगा अतिरिक्त स्टाफ

 कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग फील्ड में अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने जा रहा है।इसको लेकर सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, पुलिस और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। यह स्टाफ जनवरी में तैनात किया जाएगा।  इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग मेें तैनात 3014 आउटसोर्स कर्मचारियों की फील्ड में सेवाएं ली जाएंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जिला उपायुक्तों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मेें इस मामले में विस्तृत चर्चा हुईहै। मुख्यमंत्री ने संभावित तीसरी लहर को लेकर पहले से ही अपनी तैयारियां पूरी रखने की कहा है।

विज्ञापन


इस समय हिमाचल प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या चार सौ के करीब है। प्रतिदिन हिमाचल में कोरोना के 50 से 60 नए मामले आ रहे हैं। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 8 हजार सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। लेकिन हिमाचल में पांच हजार के करीब लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। अवकाश के दिन सैंपलिंग की संख्या दो हजार के करीब रहती है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि प्रदेश में लोग कोरोना के प्रति लापरवाह हो गए हैं। पर्यटन स्थलों में बिना मास्क के आवाजाही हो रही है। इससे कोरोना को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अलावा भीड़ और समारोहों के चलते भी कोरोना केस बढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें