प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बटन दबाते ही 2,000-2,000 हजार रुपये पीएम किसान निधि की 11वीं किस्त पहुंच गई। केंद्र सरकार इससे पहले किसानों के खाते में 10 किस्तें जारी कर चुकी है।
हिमाचल प्रदेश के 9.70 लाख किसानों के खाते में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बटन दबाते ही 2,000-2,000 हजार रुपये पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त पहुंच गई। केंद्र सरकार इससे पहले किसानों के खाते में 10 किस्तें जारी कर चुकी है। केंद्र की इस योजना का लाभ राज्य के बागवानों को भी मिल रहा है। प्रदेश सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 9.70 लाख लाभार्थियों को केंद्र सरकार किसान सम्मान राशि प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
इनमें प्रदेश के छोटे बागवान और किसान शामिल हैं। प्रदेश में भी हजारों ऐसे बागवान और किसान भी योजना का लाभ उठा रहे थे, जो आयकरदाता की श्रेणी में शामिल थे। प्रदेश सरकार ने ऐसी किसानों और बागवानों के नाम योजना के लाभार्थियों की सूची से हटा दिया था। प्रदेश के किसान और बागवानों के खाते में अभी तक 22,000 रुपये की राशि जमा हो चुकी है।