फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर: माइनस डिग्री तापमान में आइस हॉकी रिंक में उतरे खिलाड़ी

Fri, 17 Dec 2021 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

माइनस डिग्री तापमान में काजा आइस हॉकी रिंक में 395 खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। हाड कंपा देने वाली ठंड में ये खिलाड़ी 24 दिसंबर तक प्रशिक्षण लेंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। 
विज्ञापन
काजा आइस हॉकी रिंक में प्रशिक्षण शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्पीति में माइनस डिग्री तापमान में काजा आइस हॉकी रिंक में 395 खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। हाड कंपा देने वाली ठंड में ये खिलाड़ी 24 दिसंबर तक प्रशिक्षण लेंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा खिलाड़ियों का पंजीकरण हुआ है। हालांकि, प्रशिक्षण शिविर को तीन श्रेणियों के बांटा गया है, जिनमें बिगनर, बेसिक और एडवांस श्रेणी शामिल है। शिविर में अलग-अलग समूहों में प्रतिभागी रखे गए हैं। इन्हें आइस हॉकी की बारीकियां राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल सिखाएंगे। 

विज्ञापन


शिविर के समापन के बाद राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट कैंप 25 दिंसबर से शुरू होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप भी 16 जनवरी से प्रस्तावित है। युवा सेवाएं और खेल विभाग प्रभारी कालजंग दोरजे ने कहा कि पहली बार स्पीति में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने जा रही है। स्पीति के बच्चों का भारी तादाद में पंजीकरण होना इस बात का संकेत दे रहा है कि स्पीति में आइस हॉकी के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ी है। भविष्य यहां से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। 

25 दिसंबर से शुरू होगा नेशनल डेवलपमेंट कैंप
25 दिसंबर से शुरू होने वाले नेशनल डेवलपमेंट कैंप में करीब 80 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 16 से 20 जनवरी तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। हर टीम में 22 खिलाड़ी शामिल रहेंगे। दस अधिकारी भी रहेंगे। कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली मुंबई, हिमाचल राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें