फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहराः पहली संध्या पर पाश्र्व गायिका हर्षदीप कौर ने बांधा समां

Sun, 01 Oct 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ढालपुर स्थित ऐतिहासिक कलाकेंद्र में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में पाश्र्व गायिका हर्षदीप कौर ने सुफी व बालीवुड गाने गाकर दर्शकों को खूब नचाया। वहीं, लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या में खूब समां बांधा। 
विज्ञापन


गोवा के लोकदल ने अपनी राज्य की संस्कृति की छटा बिखेरी। पहली संध्या में राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने लोक संस्कृति के संर्वद्धन और संरक्षण के लिए प्रेरित किया। 

सांस्कृतिक संध्या का आगाज कुल्लवी नाटी से हुआ। सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायिका हर्षदीप कौर ने सुफियाना अंदाज में दर्शकों का भरपुर मनोरंजन किया। उन्होंने कतियां करू, कबीरा गीत गाकर दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन


गोवा के अंतर राज्य सांस्कृतिक दल ने भी लोक संस्कृति से दर्शकों को रूबरू करवाया। जिसे दर्शकों ने खबू पसंद किया। वहीं, कांगड़ा के सांस्कृतिक दल ने भी लोक नृत्य कर समां बांधा। 

कुल्लू के बाऌदल, बंजार जीवन ठाकुर, गड़सा की कांता, सुल्तानपुर की ईशा ठाकुर, हरीश म्यूजिकल ग्रुप मनाली, अखाड़ा के ओएस चौहान, भुलंग की प्रेम लता, बंजार के राकेश शर्मा, नग्गर की पुष्पा देवी, बजौरा के राज हिमाचली, सरवरी की खुशबू भारद्वाज ने कुल्लवी व बालीवुड गानों पर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान डीसी युनूस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यपाल ने सम्मानित किए शहीद के परिजन 

पहली बार दशहरा उत्सव को थीम पर आधारित रखा गया है। हर दिन अलग-अलग थीम पर कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को शहीदों का सम्मान किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शहीद के परिजनों को सम्मानित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त युनूस की पहल पर यह सब किया जा रहा है। गौर हो कि वह शहीद की बेटी खुशदीप कौर को गोद ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें