फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम के साथ खड़ी है जनता, नकार दिया विपक्ष का भारत बंद'

Tue, 29 Nov 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भारत बंद के आह्वान को प्रदेश की जनता ने नकार कर साबित कर दिया है कि वह कालेधन व नकली नोटों के खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय के साथ मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन


कालेधन के पक्षधर नेताओं और उनकी नकारात्मक राजनीति को पूर्ण रूप से नकार दिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता इस बात को भली भांति समझ गई है कि नोटबंदी के फैसले से कालेधन से चल रही एक समानांतर अर्थव्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और कुछ लोगों की तिजोरियों में रखा कालाधन बाहर आने से देश के विकास और गरीब जनता के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं बनाई जा सकेंगी।

आतंकवादी और असामाजिक तत्वों को कालेधन की सप्लाई न हो पाने की वजह से देश की एकता व अखंडता को अक्षुण रखा जा सकेगा। धूमल ने कहा कि विपक्षी नेताओं को अब भली भांति समझ जाना चाहिए कि देश की जनता कालेधन के खिलाफ है।
विज्ञापन


जनता ने यह भी दर्शा दिया है कि इस तरह की राजनीति करने वाले लंबे समय तक टिके नहीं रह पाएंगे। धूमल ने कहा कि देश नवनिर्माण की राह पर चल पड़ा है। भारत विश्व गुरु बन सके और विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा हो सके, इसके लिए विरोध की राजनीति का रास्ता छोड़कर देशहित में लिए गए निर्णयों के साथ खड़ा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें