फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: धूमल बोले- प्रदेश में पहले भी कई राजनीतिक दल आए और गए

Mon, 21 Mar 2022 09:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जयराम सरकार शानदार काम कर रही है। विकास के दम पर मिशन रिपीट किया जाएगा। प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में पहले भी कई राजनीतिक दल आए और गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी मिशन रिपीट का सपना संजोए प्रदेश भाजपा ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। घुमारवीं में चल रहे शिविर के दूसरे दिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की बैठक रखी गई। इसमें 17 विधानसभा क्षेत्रों के वर्ष 2017 विस चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों सहित मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों ने भाग लिया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, मंत्री वीरेंद्र कंवर और राजेंद्र गर्ग उपस्थित रहे।

विज्ञापन


 धूमल ने कहा कि जयराम सरकार शानदार काम कर रही है। विकास के दम पर मिशन रिपीट किया जाएगा। प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में पहले भी कई राजनीतिक दल आए और गए हैं। हिमाचल भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें