फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष गोयल ने सराज की चूड़ामणि से पूछा- आपको सीएम साहब से शिकायत है, तो मुझे बता दें

Sat, 25 Sep 2021 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

पीयूष गोयल का हिमाचल और मंडी जिला वासियों के प्रति आत्मीयता का भाव स्पष्ट झलक रहा था। उन्होंने कहा कि उनकी दादी हिमाचल से ही थीं इसलिए उनका प्रदेश से विशेष नाता और लगाव है। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जब मजाक में चूड़ामणि से कहा कि मैं आपका विधायक हूं, मुझे भी याद करते हैं ना आप लोग। मुख्यमंत्री के इस सवाल पर कोई भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सका। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने चूड़ामणि से संवाद किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी के सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत शरण के रईधार गांव की चूड़ामणि प्रदेश के उन पांच लाभार्थियों में शामिल रहीं, जिनसे केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना संवाद कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। सीधे संवाद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का हिमाचल और मंडी जिला वासियों के प्रति आत्मीयता का भाव स्पष्ट झलक रहा था। उन्होंने कहा कि उनकी दादी हिमाचल से ही थीं इसलिए उनका प्रदेश से विशेष नाता और लगाव है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिमला: पीयूष गोयल ने 22 लोगों को बांटे मुफ्त राशन बैग, छह लोगों से किया संवाद
विज्ञापन


संवाद के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जब मजाक में चूड़ामणि से कहा कि मैं आपका विधायक हूं, मुझे भी याद करते हैं ना आप लोग। मुख्यमंत्री के इस सवाल पर कोई भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सका। वहीं, चूड़ामणि ने तपाक से जवाब दिया - सीएम साहब, आप तो हमारे घर के आदमी हैं, आप हमेशा याद रहते हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री ने मजाकिया लहजे में आगे पूछा - चूड़ामणि जी, सीएम साहब से लोगों की कोई शिकायत हो तो मुझे बता दें। इस पर खूब ठहाके लगे। सेब की फसल को लेकर पूछे सवाल पर चूड़ामणि ने बताया कि उनकी फसल की अच्छी बिक्री हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें