फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट: नाहन में लगे रोलिंग क्रैश बैरियर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की तारीफ

Tue, 29 Mar 2022 09:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

पायलट प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल में नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर रोलिंग बैरियर गॉर्डरेल सिस्टम को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। यह प्रणाली विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसों को रोकने में मददगार साबित होगी।  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
रोलिंग क्रैश बैरियर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच-907ए पर स्थापित रोलिंग बैरियर गॉर्डरेल सिस्टम की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तारीफ की है। ट्विटर पर  उन्होंने वीडियो अपलोड कर इस पर प्रसन्नता जाहिर की कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल में नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर रोलिंग बैरियर गॉर्डरेल सिस्टम को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। यह प्रणाली विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसों को रोकने में मददगार साबित होगी। गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सड़क हादसों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुरूप केंद्र सरकार विश्वस्तरीय तकनीक अपनाकर भारत की सड़कों को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन


 बता दें कि हाल ही में नाहन के समीप आईटीआई व कारमल स्कूल के साथ हाईवे पर यह रोलिंग क्रैश बैरियर लगाए हैं। यह तकनीक अपने में खास है, क्योंकि यदि कोई दुर्घटना होती है तो वाहन बैरियर से टकराकर दोबारा से मुख्य मार्ग पर आ जाता है। गत रविवार रात भी यहां एक हादसा हुआ लेकिन वाहन बैरियर से टकराने के बाद सड़क पर ही पलट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें