फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी का समय खत्म, पायलट ने एयर इंडिया का विमान उड़ाने से किया इनकार, यात्री परेशान

Tue, 25 Sep 2018 02:02 AM IST
विपिन चौधरी,अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

गगल से दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में जाने वाले यात्रियों पर विमानन कंपनी की अव्यवस्था एक बार फिर भारी पड़ गई। एयर इंडिया की फ्लाइट को पायलट ने दिल्ली से गगल तो पहुंचा दिया, लेकिन उसे वापस दिल्ली ले जाने के लिए उसने ड्यूटी का समय खत्म होने का तर्क देकर इनकार कर दिया।

विज्ञापन


ऐसे में एयर इंडिया का विमान गगल एयरपोर्ट पर ही रुका रहा। अब यह विमान मंगलवार सुबह उड़ान भरेगा। जानकारी के अनुसार सोमवार को दूसरे सत्र में एयर इंडिया का विमान गगल हवाई अड्डे पर तो उतरा लेकिन यहां से वापस नहीं जा सका।

जहाज को वापस ले जाने में पायलट के ड्यूटी का समय आड़े आ गए। इस बीच विमान यात्री खासे परेशान हुए। कई यात्रियों का तो दिल्ली पहुंचना बेहद जरूरी था। लेकिन अब उन्हें एक और दिन इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


हालांकि एयर इंडिया प्रबंधन ने हवाई जहाज के यात्रियों के ठहरने का इंतजाम तो कर दिया, लेकिन उन्हें उनकी परेशानी को दूर नहीं सके। एयर इंडिया प्रबंधन अब यात्रियों को मंगलवार सुबह की फ्लाइट से दिल्ली भेजने की बात कर रहा है।   

विज्ञापन

जुलाई माह में भी आई थी यही दिक्कत 

प्रतीकात्मक तस्वीर
जुलाई माह में भी एयर इंडिया के यात्रियों को इसी अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा था। पायलट के ड्यूटी समय खत्म होने के कारण गगल एयरपोर्ट पर जहाज दो दिन तक रुका रहा था। जिसे बाद में तीसरे दिन गगल से उड़ाया गया था। इस दौरान यात्रियों को एयर इंडिया प्रबंधन ने जैसे-तैसे गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया था।  

- हम केवल हवाई अड्डा प्रबंधन ही देखते हैं। एयर इंडिया कंपनी का जहाज किस कारण लेट हुआ या उनकी फ्लाइट रद्द हुई इस संदर्भ में कंपनी प्रबंधन ही बता सकता है। - सोनम नोरवू, निदेशक, हवाई अड्डा गगल।  

संचालन समस्या के चलते एयर इंडिया का विमान उड़ान नहीं भर पाया। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था कंपनी की तरफ से कर दी गई है। यात्रियों को सुबह की फ्लाइट से भेजा जाएगा। - राज कपूर, प्रबंधक, एयर इंडिया हवाई अड्डा गगल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें