ठियोग में गहरी खाई में गिरी पिकअप गाड़ी
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से 27 लोग घायल हो गए हैं। इसमें सात लोगों की गंभीर हालात को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। गनीमत रही कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गाड़ी सड़क से कुछ दूरी पर ही पेड़ में फंस गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घायलों में 26 लोग हरियाणा और एक हिमाचल का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे की है जब गाड़ी में सवार को होकर 27 लोग शिमला से मंढोल की ओर जा रहे थ। यह सभी लोग छैला में होने वाले शादी समारोह में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच खोल गली के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी सड़क से दस फीट नीचे एक पेड़ में फंस गई। यहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना ठियोग पुलिस स्टेशन को दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया। यहां सात लोगों को गंभीर चोटें होने के कारण आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। ठियोग के थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
हादसे में घायल लोगों के नाम
सुमित (23) पुत्र धर्मवीर निवासी गांव व डाकखाना देवरा, कैथल हरियाणा, रवि (19) पुत्र कृष्ण निवासी गांव बड़ा, देवरा कैथल हरियाणा, अर्जुन (19) पुत्र ईशम सिंह निवासी गांव देवरा कैथल हरियाणा, राजेश (30) पुत्र नोखी राम निवासी गांव उमरि जिला कुरुक्षेत्र, सुनील (22) पुत्र राजकुमार निवासी गांव रामघड़, जिला करनाल, गुरमीत (24) पुत्र पाला राम गांव केउडक जिला कैथल, बिट्टू (27) पुत्र धर्मवीर निवासी कैथल, कश्मीर सिंह (30) पुत्र रामकुमार, कैथल हरियाणा, प्रवीण (35) कुमार पुत्र जुमाराम निवासी गांव कुंजपुर करनाल हरियाणा, जोगेंद्र (45) पुत्र दयाराम निवासी कुंजपुर करनाल, विशाल (15) पुत्र गुरनाम निवासी गांव देवरा कैथल, समीर (17) पुत्र जसमेर सिंह, कैथल हरियाणा, गौरव (20) पुत्र सुभाष निवासी कैथल हरियाणा, शंटी (19) पुत्र रामेश्वर निवासी कुंजपुर करनाल हरियाणा, रणजीत सिंह (27) पुत्र बाबू राम निवासी गांव कुंजपुर करनाल, गोपाल पुत्र संजू (17) निवासी कैथल हरियाणा, रवि (30) पुत्र हुक्म सिंह निवासी कुंजपुर हरियाणा करनाल, सुरजीत सिंह (22) पुत्र बाबू राम निवासी कुंजपुर, विकास (24) पुत्र मामूराम निवासी करनाल, अंकित (19) पुत्र शशिपाल निवासी कैथल हरियाण, संदीप (19) पुत्र मियां सिंह निवासी कैथल हरियाणा, शुभम (22) पुत्र देवानंद निवासी पेहवा कुरुक्षेत्र, शेखर (20) पुत्र राजेश निवासी कैथल हरियाणा, तरुण (18) पुत्र चरण सिंह निवासी गांव कुंजपुर करनाल, सोमनाथ (35) पुत्र पल्ला राम निवासी जिला करनाल, गोल्डी कुमार (20) पुत्र सुभाष चंद निवासी करनाल और श्यामलाल (57) पुत्र सुखराम निवासी गांव खनोखर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।