हिमाचल में किसानों को सब्सिडी पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए पांच कनाल जमीन की शर्त हटा दी गई है। अब किसान कृषि उपयोग के लिए ट्रैक्टर खरीद पाएंगे। किसानों को कृषि उपयोग के लिए ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।
राज्य के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव आरडी नजीम की ओर से जारी अधिसूचना राज्य के राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद से किसानों को काफी राहत मिलेगी। इस अधिसूचना के बाद अब पांच कनाल से अधिक जमीन वाले किसान भी कृषि उपयोग के लिए आसानी से ट्रैक्टर खरीद सकेंगे।