फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय में आठ अगस्त से शुरू होंगे पीजी के दाखिले

Fri, 29 Jul 2022 11:28 AM IST
Krishan Singh त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति के सभी सरकारी कॉलेजों, संस्कृत कॉलेजों और निजी कॉलेजों को पत्र जारी किया गया है। 
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदार पटेल विश्वविद्यालय  के अधीन आने वाले सभी कॉलेजों में आठ अगस्त से स्नातकोत्तर कोर्स के लिए दाखिलों की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया आठ से लेकर 17 अगस्त तक पूरी की जाएगी। दाखिले एचपीयू की ओर से करवाई गई प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर होंगे। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति के सभी सरकारी कॉलेजों, संस्कृत कॉलेजों और निजी कॉलेजों को पत्र जारी किया गया है। इसमें कॉलेज के प्रबंधकों को आदेश दिए हैं कि वह आठ अगस्त से दाखिलों की प्रक्रिया को शुरू कर दें और एचपीयू की ओर से करवाई गई प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर ही अभ्यर्थियों को दाखिले दें। प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने बताया कि जिन कॉलेजों में पीजी कोर्स हैं, उनमें इनके लिए दाखिले आठ से 17 अगस्त तक किए जाएंगे। संवाद

विज्ञापन


एसपीयू में 11 कोर्सों के लिए पहुंचे 2000 आवेदन
विवि ने पहली काउंसलिंग के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है, यह काउंसलिंग एक अगस्त से शुरू होगी है। यहां पर 10 कोर्स के लिए 2,000 आवेदन मिले हैं। इनमें से इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के लिए अभी आवेदन नहीं लिए गए हैं। इन विषय के लिए काउंसलिंग बीएससी के परीक्षा परिणाम आने के बाद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें