केंद्र सरकार ने आम जनता को एक और झटका दे दिया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोत्तरी कर दी गई है। बढ़ी कीमतें आधी रात से लागू होंगी।
पेट्रोल की कीमत 3.18 रुपये और डीजल की कीमत में 3.09 रुपये की बढोत्तरी की गई है। माना जा रहा है सरकार तेल कीमतों में अभी और बढ़ोतरी करेगी।
शिमला में पेट्रोल अब 61.33 रुपये के बजाय 64.51 और डीजल 47.01 के बजाय 50.01 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। धर्मशाला में पेट्रोल 61.96 रुपये के बजाय 65.14 रुपये जबकि डीजल 47.68 रुपये के बजाय 50.77 रुपये प्रतिलीटर मिलेगा।
गौर हो कि शनिवार को कच्चे तेल की कीमतों में 2.53 डॉलर बढ़ गई हैं जो कि अब 62.58 डॉलर बैरल हो गई हैं। मई 2009 के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी (18 फीसदी) है।
शनिवार को ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया था। जिसमें सिगरेट, गुटखा, रेस्टोरेंट और अन्य रोजमर्रा की चीजों पर महंगाई का तड़का लगाया गया है।