फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां देखें, पहली से आठवीं कक्षा की डटेशीट

Sat, 28 Feb 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली से आठवीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा में छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। सर्व शिक्षा अभियान तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना अधिकारी की ओर से पहली से आठवीं तक के ग्रीष्मकालीन स्कूलों की डेटशीट जारी कर दी है।
विज्ञापन


प्राइमरी वर्ग के लिए ढाई घंटे और अपर प्राइमरी वर्ग के लिए तीन घंटे की परीक्षा होगी। अपर प्राइमरी और पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू होंगी। प्राइमरी वर्ग में पहली से चौथी कक्षा की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होंगी। आठवीं कक्षा की एसएसटी विषय की परीक्षा 9 मार्च को, हिंदी 10 को, योग एवं हिमाचल की संस्कृति 11 को, गणित 12 मार्च को, संस्कृत 13 मार्च को, अंग्रेजी 16 को, साइंस 17 को व ड्राईंग 18 को होगी।

सातवीं कक्षा की गणित परीक्षा 9 मार्च को, संस्कृत 10 को, ड्राइंग 11 को, हिंदी 12 को, अंग्रेजी 13 को, साइंस 16 को, एसएसटी 17 को और योग एवं हिमाचल की संस्कृति 18 मार्च को होगी। छठी कक्षा की साइंस की परीक्षा 9 मार्च को, हिंदी 10 को, ड्राइंग 11 को, योग एवं हिमाचल की संस्कृति 12 को, एसएसटी 13 को, गणित 16 को, अंग्रेजी 17 को तता संस्कृत 18 मार्च को होगा।
विज्ञापन


पांचवीं कक्षा का गणित का परचा 9 मार्च को, हिंदी 10 को, ईवीएस 11 को तथा अंग्रेजी विषय का पेपर 12 मार्च को होगा। चौथी कक्षा की अंग्रेजी 13 मार्च को, गणित 16 को, हिंदी 17 को तथा ईवीएस का पेपर 18 को होगा। तीसरी कक्षा का गणित 13 को, अंग्रेजी 16 को, हिंदी 17 को तथा ईवीएस का पेपर 18 को होगा।

दूसरी कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा 13 को, हिंदी 16 को, ईवीएस 17 को तथा गणित का पेपर 18 मार्च को होगा। पहली कक्षा की हिंदी 13 को, अंग्रेजी 16 को, गणित 17 को तथा ईवीएस का पेपर 18 मार्च को होगा। इधर, जिला परियोजना अधिकारी मंडी हेमंत शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें