फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: पर्यटन नगरी मनाली में घर में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला

Sat, 25 Jan 2025 09:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

पर्यटन नगरी मनाली में एक निजी घर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर माैत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर दास (50) पुत्र जयचंद के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
मनाली में घर में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के वार्ड तीन में एक मकान के कमरे में लगी आग में व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि हीटर ऑन रहने से यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर तीन में सुबह एक मकान के कमरे से लोगों ने धुआं उठता देखा। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस और अग्निशमन केंद्र में दी। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। भीतर जाकर देखा तो एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया था। उसकी पहचान स्थानीय निवासी 50 वर्षीय ईश्वर पुत्र जय चंद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


तहसीलदार मनाली अनिल राणा ने कहा कि मकान को होम स्टे के तौर पर चलाया जाता है। ईश्वर चंद इसमें अकेला ही रहते थे। आशंका है कि कमरे में हीटर जला हुआ था। हीटर से कमरे में आग भड़क गई। इस कारण ईश्वर चंद आग की चपेट में आ गए और जलने से उनकी मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने से एक कमरा पूरी तरह से जलकर राख हो गया है, जिससे लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

--
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें