फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यनिष्ठा के लिए अनुशासन और कर्मठता से करें सभी कार्य : अंजुम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा ने स्थापना दिवस पर उपमहानिरीक्षक ने कर्मचारियों से किया आह्वान
विज्ञापन

परेड की सलामी ली और जवानों का किया उत्साहवर्धन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। प्रथम सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा ने शुक्रवार को अपना 55वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह की अध्यक्षता पुलिस उपमहानिरीक्षक (दक्षिण रेंज) अंजुम आरा ने की। उन्होंने सबसे पहले पुलिस परेड की सलामी ली और जवानों का उत्साहवर्धन किया।

अंजुम आरा ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस के निर्भय, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ मूल्यों को बनाए रखने के लिए ईमानदारी, अनुशासन और कर्मठता के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत-पाक युद्ध के बाद 7 अगस्त, 1971 को प्रथम सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर आज तक इस वाहिनी ने जनसेवा, सुरक्षा और सहायता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बटालियन द्वारा चलाई जा रही निशुल्क कोचिंग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 600 युवाओं को यहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रदेश की पहली ऐसी बटालियन है, जहां प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को निशुल्क आवास और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने इस पहल का श्रेय समादेशक (कमांडेंट) भूपेंद्र सिंह नेगी को दिया। अंजुम आरा ने बताया कि बटालियन परिसर में क्षेत्र के युवाओं के लिए ई-लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन


समादेशक भूपेंद्र सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा वाहिनी की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए स्थापित ई-लाइब्रेरी में 10 कंप्यूटर और एक स्मार्ट टीवी उपलब्ध करवाया है। इसके अलावा बटालियन के सभी भवनों की मरम्मत करवाई है और परिसर में 26 नई लाइटें लगाई गई हैं, जिससे रात्रि के समय वाहिनी परिसर की सुंदरता और सुरक्षा दोनों में वृद्धि हुई है। पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए 10 गियर साइकिलें भी खरीदी गई हैं।
विज्ञापन





हार्मनी ऑफ द पाइन्स और ब्रास बैंड ने दी प्रस्तुतियां
स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइन्स तथा ब्रास बैंड की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा साइक्लिंग रेस शो का भी आयोजन किया गया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने ग्लाइड इन के संस्थापक अरुण रावत, व्यापार मंडल के प्रधान राजेश कौशल, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी प्रकाश चंद, पीतांबर दत्त तथा दर्शन दास के अतिरिक्त स्थानीय स्वयं सहायता समूह की प्रधान को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें