शिमला। केंद्रीय विद्यालय संगठन के सहायक आयुक्त दीदार सिंह ने शुक्रवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और पीएम श्री गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रयासों का जायजा लिया। सहायक आयुक्त ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता और अनुशासित शैक्षणिक माहौल की सराहना की। स्कूल प्राचार्य वीर चंद ने सहायक आयुक्त का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों और पीएम श्री के तहत किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। संवाद