फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के आदेश ठेंगे पर, फिर बंद कर दी पीरन बस

विज्ञापन
Peran Bus again stop
विज्ञापन
पीरन-ठूंड बस सेवा बंद करने से सैकड़ों लोग नाराज, टैक्सियां करके घर पहुंचे लोग
विज्ञापन

क्रॉसर
बस बंद करने से सरकार को कोस रहे हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। एचआरटीसी ने सोलन-पीरन-ठूंड बस सेवा बिना सूचना के फिर से बंद कर दी। सरकार के आदेश पर हाल ही में इस बस को शुरू किया था लेकिन एचआरटीसी ने फिर से बस को बंद कर दिया।
हैरत इस बात की है कि हाल ही में सरकार ने आदेश जारी कर इस बस को शुरू करवाया था लेकिन अब एचआरटीसी अधिकारियों ने अपनी धौंस दिखाते हुए बस को फिर बंद कर दिया है। पीरन और सतलाई पंचायत के सैकड़ों लोग निगम प्रबंधन के इस फरमान से नाराज होकर सरकार को कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी अगर सरकार के आदेशों पर अमल नहीं करेंगे तो फिर जनता की समस्याएं हल कैसे होंगी? सरकार ने जब लोगों को सुविधा दे रखी है तो फिर अधिकारी बार-बार इस बस से लोगों को क्यों वंचित करने की कोशिश कर रहे हैं?
विज्ञापन

पीरन पंचायत के लोग बीते दिन सोलन बस अड्डे पर बस का इंतजार करते रहे लेकिन निगम ने बस नहीं भेजी। भाजपा नेता प्रीतम ठाकुर ने बताया कि वह शनिवार को सोलन गए थे। सोलन अड्डे पर पीरन की दस से अधिक सवारियां बस का इंतजार करती रही थीं, जबकि इस बस की कुछ सवारियां पुराने डीसी ऑफिस और कोटलानालना से बैठती हैं। बताया कि सोलन बुकिंग ऑफिस में पूछने पर बस न जाने का कोई कारण नहीं बताया। रात को सभी सवारियां सिरमौर जिला के जघेड़ से चार टैक्सियां करके घर पहुंचे। प्रति गाड़ी चार सौ रुपये किराया देना पड़ा।
विज्ञापन

बीते माह 22 जुलाई को अमर उजाला ने इस मुददे को प्रमुखता से उठाया था जिस पर एचआरटीसी द्वारा बस सेवा आरंभ कर दी थी। पीरन पंचायत की प्रधान किरण शर्मा, पूर्व प्रधान बालक राम निर्मोही, प्रीतम ठाकुर, राजेश ठाकुर, मनोहर सिंह ठाकुर और सुरेश वर्मा सहित अनेक लोगों ने एचआरटीसी द्वारा बस सेवा को बंद करने की कड़ी निंदा की। कहा कि इस क्षेत्र से सोलन के लिए केवल एकमात्र बस सेवा है। किसान भी इसी बस के जरिये अपने उत्पाद सोलन मंडी तक पहुंचाते हैं। लोगों का कहना है कि 25 वर्षों से यह बस सेवा नियमित चल रही है। पीरन और सतलाई पंचायत के लोग इसी बस से सफर कर सोलन पहुंचते हैं। लोगों ने कहा कि एचआरटीसी मनमर्जी से बस बंद कर रही है। प्रधान किरण शर्मा ने कहा कि इस बारे प्रतिनिधिमंडल सीएम और परिवहन मंत्री से शीघ्र मिलेगा ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
घाटे में हैै रूट, बंद
कर दी बस : धीमान
आरएम एचआरटीसी सोलन सुरेश धीमान का कहना है कि बस सेवा घाटे में चल रही थी जिस कारण बंद कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें