फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी साजिश! एक साथ बैंक की तीन शाखाओं से लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक को एक तरह का लोन गिरोह अंदर ही अंदर चपत लगा रहा है। हमीरपुर में भी कुछेक ऐसे लोगों की पहचान हुई है, जिन्होंने एक साथ दो-तीन शाखाओं से झूठे शपथ पत्र देकर ऋण हासिल कर लिया है। साथ ही उनका भुगतान भी नहीं किया जा रहा है, जिससे खाते एनपीए होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


मामले का खुलासा बैंक प्रबंधन की आंतरिक जांच (वार्षिक ऑडिट) के दौरान ही हुआ है। जिसके बाद अब बैंक प्रबंधन भी सतर्क होने लगा है। इसे चलते निर्देश जारी किए जा रहे हैं। नियमानुसार एक व्यक्ति एक समय में केवल एक ही ऋण ले सकता है।

ऐसे में उसका भुगतान पूरा होने तक दूसरा ऋण नहीं ले सकता। ऋण लेने वाले को औपचारिकताएं पूरी करने के दौरान शपथ पत्र भी देना होता है कि अन्य किसी स्थान, बैंक की शाखा में कोई ऋण नहीं है। जानकारी अनुसार लोगों ने झूठे शपथ पत्र जमा करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक के वार्षिक ऑडिट में हुआ खुलासा

वार्षिक ऑडिट के दौरान खुलासा हुआ कि भोटा, हमीरपुर, टिक्कर क्षेत्रों में ऋण लेने और दिलवाने का धंधा चलाया हुआ है। पुष्टि इस तथ्य से हो रही है कि ऋण दिलवाने के मामलों में व्यक्ति गारंटर स्वयं बने हुए हैं। इस तरह के काफी मामले हैं। अधिकांश मामलों में ऋणों की अदायगी भी समय पर नहीं हो रही है, यानी खाते एनपीए होते जा रहे हैं।

खातों में लाखों रुपये की राशि फंसी हुई है। खुलासे के बाद बैंक प्रबंधन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दस्तावेजों की जांच पड़ताल के निर्देश दे रहा है। प्रबंधन की ओर से मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा रही, पर तथ्य को स्वीकार जरूर किया जा रहा है।

उधर, केसीसी बैंक हमीरपुर जोन के एजीएम हमीरपुर एमएल दत्याल ने माना कि कुछ स्थानों पर ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई है। जिन्होंने अलग-अलग शाखाओं से ऋण लिया है और उसका भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें