हिमाचल की राजधानी शिमला में अब साफ पानी पीने के लिए लोगों को एटीएम कार्ड बनवाने होंगे। शिमला में पहली बार सोमवार से वॉटर एटीएम खुलेंगे। लोगों को आधुनिक फूड ग्रेड पैकिंग की वॉटर बॉटल में पानी मिलेगा।
इस तरह से देश विदेश से आने वाले सैलानियों को भी अब मात्र 50 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से शुद्ध पानी मिलेगा। इससे पूर्व सैलानी 20 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिनरल वॉटर खरीदने को मजबूर होते थे।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सुबह दस बजे रिज मैदान पर वाटर एटीएम का लोकार्पण करेंगे। एटीएम पर लगने वाली कंप्यूटर स्क्रीन पर पानी की शुद्धता के स्तर का पता चल सकेगा। अल्ट्रा वॉयलट फिल्टर से पानी शुद्ध होगा। 50 पैसे में एक लीटर पानी मिलेगा।