फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में लोगों ने चढ़ाए 500-1000 के इतने नोट, जानकर हक्के-बक्के रह जाएंगे

Sat, 19 Nov 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/ऊना/ बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद पाबंदी के बावजूद हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में श्रद्धालु करीब 52 लाख के 500 और 1000 के पुराने नोट ही चढ़ा गए हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से रोक लगाने के बावजूद दानपात्रों में लोग 500 -1000 के पुराने नोट डाले जा रहे हैं। चढ़ावे से पुराने नोट एक्सचेंज करने के मामले के बीच चिंतपूर्णी में सर्वाधिक 24 लाख की पुरानी करेंसी चढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन


इसी तरह बीते करीब एक हफ्ते में नयनादेवी मंदिर में 20.86, ज्वालाजी में 4.83, जबकि बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 1.40 लाख की पुरानी करेंसी चढ़ाई जा चुकी है। चामुंडा में अधिकारिक तौर पर 10 नवंबर तक ही 60 हजार के पुराने नोट भक्त लोग चढ़ा गए। चिंतपूर्णी के छिन्नमस्तिका धाम में अब तक 24 लाख 14 हजार रुपये के पुराने नोट मिले हैं।

इनमें 8.78 लाख के 1000 और 15.36 लाख के 500 के पुराने नोट दानपात्रों में मिल चुके हैं। नोटबंदी के बाद चिंतपूर्णी में कुल 61.31 लाख का चढ़ावा चढ़ चुका है। नयनादेवी में भी वीरवार तक 11.86 लाख के 1000 के और 9.2 लाख के 500 के पुराने नोट एक सप्ताह में चढ़ाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

ज्वालाजी शक्तिपीठ में आया इतना दान

ज्वालाजी शक्तिपीठ में 83 हजार के 1000 के पुराने नोट जबकि करीब 4 लाख के 500 रुपये के नोट माता के चरणों में अर्पित किए गए। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा की दान पेटियों में कुल 1 लाख 40 हजार के पुराने नोट मिले। इनमें 1000 रुपये के 33 और 500 के 214 नोट चढ़ाए गए। चामुंडा मंदिर में 10 नवंबर तक 60 हजार रुपये के पुराने नोट श्रद्धालुओं ने दान पेटियों में डाले। 

चिंतपूर्णी मंदिर के सहायक आयुक्त व एसडीएम सुनील वर्मा ने बताया कि सरकार के आदेशों के बाद 1000 और 500 के पुराने नोट पर्ची के माध्यम से स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। श्रद्धालु अब मंदिरों के दानपात्रों में पुरानी करेंसी डाल रहे हैं। इन्हें अधिकृत बैंकों में जमा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद नयनादेवी मंदिर में रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा

नोटबंदी के बाद प्रदेश के अन्य शक्तिपीठों में भले ही श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई हो, लेकिन नयनादेवी शक्तिपीठ में पिछले एक सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ चढ़ावा चढ़ा है। मंदिर अधिकारी मदन सिंह चंदेल के अनुसार एक सप्ताह में 37 लाख 73 हजार 590 रुपये चढ़ाए गए हैं।

पिछले कई वर्षों में इन दिनों इतना चढ़ावा नहीं चढ़ा। मंदिर में रखे दानपात्रों में पिछले एक सप्ताह में 500 के  करीब 1804 नोट और एक हजार के 1184 नोट चढ़े हैं। इन दिनों मंदिर में चढ़ावा कम रहता था, लेकिन नोटबंदी के बाद न्यास की आमदनी में काफी बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें