फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटयोग के लोगों ने मंत्री से मांगे अधिकार

Tue, 22 Jul 2014 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुश्तैनी अधिकारों की मांग लेकर सोमवार को नगर निगम के पटयोग वार्ड के लोगों ने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा से मुलाकात की। पटयोग (न्यू शिमला) के पार्षद दीपक रोहाल की अगुवाई में मिले स्थानीय लोगों ने मंत्री सुधीर शर्मा से पेचीदा कानूनों से राहत देने की मांग की।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि ग्रामीणों को जो अधिकार पंचायतों में मिलते हैं, पटयोग वार्ड के लोगों को नगर निगम में भी यह अधिकार मिलने चाहिए। पार्षद ने बताया कि पटयोग में कई लोग आज भी खेती का काम करते हैं। लेकिन पुश्तैनी अधिकार नहीं मिलने से परेशान हैं।

क्षेत्र में आज भी कई मकान मिट्टी के बने हैं। इन मकानों को वन टाइम सेटल कर नियमित करना चाहिए। पेड़ काटने और शाखाएं काटने के अधिकार भी ग्रामीणों को मिलने चाहिए। पुरखों के समय के लगे बिजली और पानी के कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर करने के लिए विभाग सिक्योरिटी मांगता है।
विज्ञापन


इस प्रथा को समाप्त करना चाहिए। कनेक्शन लगने के समय पुरखों ने सिक्योरिटी जमा करवाई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा बार-बार कृषक प्रमाणपत्र मांगे जाते हैं। सरकार को चाहिए कि राजस्व रिकॉर्ड में इसका कोई पुख्ता इंतजाम किया जाए और लोगों को बार-बार प्रमाणपत्र बनाने से राहत देनी चाहिए।

पार्षद दीपक रोहाल ने बताया कि शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद कुसुम ठाकुर, कृष्ण गोपाल ठाकुर, नागेंद्र रोहाल, मेदराम कश्यप, भगत राम, शोभा राम, अश्वनी ठाकुर और देवानंद सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें