फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से परवाणू बैरियर पर पहुंचे लोग, 500 मीटर तक लगी वाहनों की कतार

Sat, 04 Jul 2020 07:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
परवाणू में लोगों का पंजीकरण करती पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में पर्यटकों को दाखिल होने की शर्तों पर मिली छूट का असर शनिवार को हिमाचल-हरियाणा सीमा पर परवाणू बैरियर में देखने को मिला। यहां सुबह से ही वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा नंबर की गाड़ियां भारी तादाद में बैरियर के बाहर पहुंच गईं। गाड़ियों को जांच के लिए रोका गया तो करीब 500 मीटर लंबी लाइन लग गई।  इन गाड़ियों में सवार ज्यादातर लोगों ने कोविड पास बनाए थे। लेकिन सभी बाहरी राज्यों की नंबर प्लेट वाले वाहनों को सीधे दाखिल नहीं होने दिया गया। परवाणू बैरियर में तैनात पुलिस कर्मियों ने इन वाहनों को कतारबद्ध खड़ा किया और उसके बाद उनके कोविड पास की एंट्री व हिमाचल में दाखिल होने का कारण पर्यटकों से पूछे गए। कई पर्यटक साजो सामान के साथ इन गाड़ियों में परिवार सहित सवार थे।

विज्ञापन


बैरियर पर हिमाचल नंबर की वो गाड़ियां जो बाहरी राज्यों के रेड या ऑरेंज जोन से आ रही थीं, उनकी जांच की गई। साथ ही ऐसे लोग, जिनका संबंध सोलन जिला से है और वे यहीं आना चाहते थे, उनकी अलग से छंटनी कर स्वास्थ्य जांच की गई। एक दर्जन से अधिक पुलिस जवान परवाणू बैरियर पर तैनात किए गए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति बिना जांच के हिमाचल में दाखिल न हो सके। हालांकि, पर्यटकों और बाहरी राज्यों से आने वाले दूसरे लोगों को छूट मिलने के बाद यहां वाहनों का क्रम बढ़ गया है और आने वाले दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर होने वाली है। फिलहाल, परवाणू बैरियर से शनिवार को दोपहर तक दो सौ से अधिक वाहन बाहरी राज्यों से पहुंच चुके थे।  उपायुक्त केसी चमन का कहना है कि सरकार के तय नियमों के अनुसार बैरियर पर समय-समय पर बदलाव किए जाते रहे हैं और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। 

Trending Videos

दो घंटे में बन रहा कोविड पास

- फोटो : अमर उजाला
परवाणू बैरियर पर कई लोग ऐसे भी थे, जिनके पास कोविड पास नहीं था या फिर उनके पास की अवधि खत्म हो चुकी थी। ऐसे लोगों की भी पुलिस बैरियर पर मदद करती नजर आई। यहां बिना पास पहुंचे लोगों को बेवसाइट के माध्यम से पास के लिए आवेदन करने की नसीहत दी गई। महज दो घंटे में कोविड पास बनाकर इन लोगों को गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। 

 बैरियर पर बिना किट दिखे पुलिस जवान
हिमाचल-हरियाणा बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मचारी पीपीई किट के बगैर ही ड्यूटी देते नजर आए। ज्यादातर कर्मचारी बाहरी राज्यों से आ रहे वाहन चालकों के सीधे संपर्क में थे। उन्हें वाहन को रुकवाकर उनके हिमाचल में आने का कारण और पास के पंजीकरण की जानकारी लेनी पड़ रही थी। लेकिन यह संवाद सीधे हो रहा था।
विज्ञापन

कांगड़ा में पहले दिन 135 लोगों ने प्रवेश पाने को करवाया पंजीकरण

राज्य सरकार के आदेशों के बाद जिला कांगड़ा जिले में बाहरी लोगों को प्रवेश पंजीकरण के बाद ही मिला। जिला कांगड़ा की सीमा पर नए निर्देशों का पालन होना शुरू हो गया है। शनिवार को 135 लोगों ने जिला कांगड़ा में आने के लिए डीसी कांगड़ा की वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करवाया। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, बिलासपुर की सीमा से प्रवेश करने के लिए शनिवार को 492 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया। इनमें 313 लोग बिलासपुर जिले के हैं। 

सिरमौर में आने के लिए पहले दिन 338 लोगों ने कराया पंजीकरण
प्रदेश के द्वार खुलने के बाद पर्यटकों की भी आमद बढ़ने की आसार  बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने के लिए सरकार की मंजूरी के बाद रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते जिला सिरमौर में पर्यटकों की आमद बढ़ने की भी उम्मीद है। पहले ही दिन सिरमौर जिले में आने के लिए 338 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। इसमें कुल 966 लोगों की रजिस्ट्रेशन हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें