फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी ने स्थानीय रूटों पर क्लब कीं बसें, रात को बंद रहेगी परिवहन सेवा

Sat, 04 Jul 2020 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एचआरटीसी बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में सुबह पांच से रात नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील देने के बाद एचआरटीसी ने बसों की समयसारिणी में बदलाव किया है। सुबह और शाम को उसी समय पर बसें चलेंगी जैसे कोरोना संकट से पहले आवाजाही होती थी। स्थानीय रूटों पर बसें क्लब होकर चलेंगी जबकि लंबी दूरी वाली परिवहन सेवा बंद रहेगी। यदि लोकल रूट पर सवारियां नहीं हैं, तो परिवहन निगम बसें नहीं भेजेगा। सवारियों की जानकारी जुटाने के  लिए निगम के कर्मचारी फील्ड से रिपोर्ट देंगे। चालकों और परिचालकों को भी रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा जिस क्षेत्र में दो बसें जाती हैं, फिलहाल अभी वहां के लिए एक ही बस भेजी जाएगी। शाम को सात बजे के बाद उन्हीं रूटों में बसें भेजी जाएंगी, जो नौ बजे या इससे पहले अपने गंतव्य पर पहुंच सके। निगम ने लंबी दूरी के रूटों पर जाने वाली बसों की टाइमिंग भी एक से डेढ़ घंटा आगे की है। बस सेवाओं  में अभी निगम ने बढ़ोतरी नहीं की है। लांग रूटों पर भी उतनी ही बसें भेजी जाएंगी, जितनी पहले चल रही थीं। इसकी सूची परिवहन निगम ने अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी है।

Trending Videos

निजी बसों के चालक-परिचालकों को चार महीने से नहीं मिला वेतन

परिवहन निदेशक से मिले निजी बसों के चालक-परिचालक। - फोटो : अमर उजाला
उधर, लॉकडाउन के चलते चार महीनों से प्राइवेट बसों के चालकों-परिचालकों को कुछ बस ऑपरेटरों ने वेतन नहीं दिया है। चालक-परिचालक ऑपरेटर से वेतन मांगते हैं तो उन्हें काम से निकालने की धमकियां दी जा रही हैं। प्रदेश भर से आए प्राइवेट बस चालक-परिचालक यूनियनों के पदाधिकारियों ने शनिवार को परिवहन विभाग के निदेशक से मुलाकात कर उन्हें बस ऑपरेटरों की मनमानी की जानकारी दी। 

प्राइवेट मिनी बस ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन शिमला के प्रधान रूपलाल ठाकुर और मुख्य सलाहकार विकास राणा ने बताया कि परिवहन निदेशक को मांगों से अवगत करवाया है। चालकों-परिचालकों ने राज्य स्तरीय यूनियन के गठन की योजना भी बनाई है। प्रदेश के करीब दस हजार चालक-परिचालक और बस मुंशियों को एक मंच पर इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है।

चालकों-परिचालकों की मांगों को लेकर जल्द यूनियन का प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से मिलेगा। चालक-परिचालक यूनियन सोलन से बलवंत सिंह, नालागढ़ से बबलू, हमीरपुर से रोशन लाल, कांगड़ा से राजेश कुमार और मंडी से सुनील कुमार सहित अन्य जिलों की यूनियनों के पदाधिकारी, प्राइवेट मिनी बस ड्राइवर कंडक्टर यूनियन शिमला के अध्यक्ष संजय ठाकुर, महासचिव अखिल गुप्ता, उपाध्यक्ष पीयूष वर्मा, सदस्य राकेश नेगी, यशपाल ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, राम कुमार, राज कुमार, ललित पुरी, अनिल ठाकुर, चुन्नीलाल और रोशन ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राइवेट बस चालकों-परिचालकों की मांगें

- 8 घंटे के कार्य दिवस के लिए 16500 वेतन देना
- अतिरिक्त काम पर ओवरटाइम का भुगतान करें
- साप्ताहिक अवकाश निर्धारित किए जाएं
- ईपीएफ और एएसआई की सुविधाएं दें 
- एचआरटीसी और प्राइवेट बसों का ज्वाइंट टाइम टेबल बने
- सरकार की ओर से 7500 रुपये आर्थिक दिलाएं
- पीपीई किट, ग्लब्ज और सैनिटाइजर उपलब्ध करवाएं 
- ड्राइवर-कंडक्टरों का 50 लाख का स्वास्थ्य बीमा करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें