फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024 Shopping: धनतेरस पर हिमाचल के बाजारों में उमड़ी भीड़, बर्तनों और गहनों का बंपर कारोबार

Tue, 29 Oct 2024 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

प्रदेश के बाजारों में धनतेरस पर खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े हैं। राजधानी शिमला सहित अन्य बाजारों में लोगों की भीड़ है। 
विज्ञापन
ढालपुर के अस्थायी बाजार में उमड़े लोेग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस के शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए राजधानी के बाजारों में मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के लोअर बाजार में दोपहर के समय पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तनों की दुकानों में रही।

विज्ञापन


राजधानी में बर्तनों, गहनों, गाड़ियों समेत अन्य सामान का करीब 200 करोड़ का कारोबार हुआ है। सुबह 9:00 बजे से ही शहर में बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की लाइनें लग गईं। कारोबारियों ने दुकानों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए थे। लोअर बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहे। भीड़ का आलम यह था कि बाजार के एक छोर से दूसरी तरफ पहुंचने में आधे घंटे का समय लग गया। आम दिनों में बाजार का यह सफर दस मिनट का है। बर्तन कारोबारियों ने अपनी दुकानों के बाहर भी बर्तन सजा कर रखे थे। दोपहर एक बजे तक शहर की सभी बर्तन की दुकानें ग्राहकों से भर चुकी थीं। रेशमा और नेहा ने बताया कि सुबह जल्दी से घर से इसलिए निकले थे कि भीड़ नहीं होगी लेकिन बाजार पहले ही भर चुका है। 


 

विज्ञापन

कारोबारी मनोज ने बताया कि सबसे ज्यादा मांग कांसे के बर्तनों की है। लोग कांसे की थाली, गिलास, चम्मच और कटोरी सेट ज्यादा खरीद रहे हैं। आभूषण की दुकानों पर भी खूब रौनक रही। सबसे पहले एडवांस बुकिंग करने वाले लोगों को शुभ मुहूर्त में सामान दिया गया। लोगों ने शादियों और एक दूसरे को तोहफे देने के लिए सोने-चांदी के गहनों की खरीदारी की। धनतेरस पर कपड़े, जूते से लेकर मिठाइयों की भी जमकर खरीदारी हुई। उपनगर शोघी, संजौली, टुटू, खलीनी, छोटा शिमला, ढली और न्यू शिमला के बाजारों में शुक्रवार को काफी भीड़ रही।

धनतेरस पर बेहद शुभ है खरीदारी, बन रहा त्रिपुष्कर योग
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार धनतेरस पर खरीदारी बेहद शुभ होने वाली है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मंगलवार को धनतेरस के रूप में मनाई जाएगी। धन त्रयोदश के दिन प्रदोष काल यानि सूर्य अस्त और रात्रि की संधि के समय त्रिपुष्कर योग बन रहा है। ऐसे में प्रदोष काल शाम 6:38 बजे से 8:24 बजे तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन करने से शुभ फल मिलेगा। धनतेरस पर बर्तन, सोना, चांदी, वाहन, तांबे के बर्तन की खरीदारी करना शुभ रहेगा। खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10:32 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। दोपहर 2:51 से शाम 4:14 बजे तक रहेगा राहुकाल। राहुकाल के बाद खरीदारी करना शुभ है। त्रयोदशी तिथि बुधवार दोपहर 1:14 बजे तक रहने पर खरीदारी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: Himachal Tourism: विंटर सीजन में पर्यटन निगम के होटलों में 40 फीसदी तक का डिस्काउंट

धनतेरस पूजा शुभ मुहूर्त
शाम 06: 30 से 08: 12 मिनट तक
प्रदोषकाल मुहूर्त
शाम 05: 37 से 08:12 मिनट तक
वृषभ काल मुहूर्त
 06: 30 से लेकर 08: 26 मिनट तक 

धनतेरस पर क्या खरीदें
धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। 
इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।
धनतेरस पर साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। 
धनतेरस पर गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
विज्ञापन

धनतेरस पर क्या न खरीदें
धनतेरस लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। 
धनतेरस पर एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। 
धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें भी बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए। 
ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन चीनी मिट्टी या बोन चाइना की कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें