बताया कि पेंशनर को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए जिस महीने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करेगा, उसके अगले साल उसी महीने डिजिटल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
श्रीवास्तव ने बताया कि यह सुविधा स्टेट बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशन बैंक, एक्सिस बैंक के अलावा सामूहिक सेवा केंद्र, लोक मित्र केंद्र, ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय शिमला, बद्दी, नाहन, पालमपुर व कुल्लू में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक उपलब्ध है।
इसके अलावा उमंग एप या कंप्यूटर पर जीवन प्रमाण साफ्टवेयर डाउनलोड कर के पेंशनर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कर सकते हैं। आग्रह किया कि सभी पेंशनर उपरोक्त किसी भी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर अपने पीपीओ संख्या, आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या और मोबाइल नंबर के साथ जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करा सकते हैं।