फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के साढ़े पांच लाख परिवारों को गेहूं की जगह मिलेगा आटा

Tue, 24 Dec 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के साढ़े पांच लाख गरीब परिवारों को नए साल जनवरी से सस्ते राशन की सरकारी दुकानों (डिपुओं) में अब गेहूं की जगह आटा दिया जाएगा। अभी तक इन अंत्योदय उपभोक्ताओं को 2 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से गेहूं मुहैया कराया जाता था। गेहूं की पिसाई के लिए प्रति किलो पांच रुपये लिए जाते हैं लेकिन इनसे सरकार सिर्फ 1.20 रुपये ही लेगी। यानी 3.20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आटा मिलेगा। सरकार अंत्योदय परिवारों को 20 किलो आटा जबकि 15 किलो चावल देगी।

विज्ञापन


लोगों की बार-बार मांग के चलते सरकार ने इसकी अलाटमेंट जारी कर दी है। केंद्र सरकार एपीएल और अंत्योदय परिवार को गेहूं उपलब्ध कराता है। प्रदेश सरकार अपने स्तर पर एपीएल परिवारों को आटा देने के लिए गेहूं की पिसाई कराती है जबकि अंत्योदय परिवारों को गेहूं दिया जाता है। अंत्योदय परिवार के लोग लगातार प्रदेश सरकार पर आटा देने का दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन

जनवरी में एपीएल को 70 पैसे महंगा मिलेगा आटा

दलील थी कि पहले गेहूं की सफाई करनी पड़ती है और उसके बाद इसे पिसाई के लिए दूर जाना पड़ता है। एक किलो गेहूं पिसाने के 5 रुपये लिए जाते हैं। अब प्रदेश सरकार ने एपीएल की तर्ज पर अंत्योदय परिवारों को भी आटा देने का फैसला लिया है।  

सूबे के 12 लाख एपीएल परिवारों को जनवरी में प्रति किलो आटा 70 पैसे महंगा मिलेगा। पहले उपभोक्ताओं को 8.60 रुपये के हिसाब से आटा दिया जाता था, अब 9.30 रुपये प्रति किलो मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

अंत्योदय परिवारों को अब गेहूं की जगह आटा दिया जाएगा। जनवरी से आटा मिलना शुरू हो जाएगा। लोगों की बार-बार मांग के चलते यह फैसला लिया गया है। - अमिताभ अवस्थी, सचिव खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें