फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पेंशनरों ने लंबित देनदारियों पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी/शिमला। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की सुन्नी ब्लॉक कमेटी की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को सुन्नी में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर चर्चा हुई। पेंशनर नेताओं ने कहा कि समिति ने 14 सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री को दिया था। इसमें से छह मांगें पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

पेंशनरों की शेष मांगों पर भी जल्द निर्णय लिया जाए। पेंशनर नेताओं ने कहा कि इसमें विशेष रूप से एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त पेंशनर्स को 40 प्रतिशत लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान 31 जुलाई तक करने तथा 15 अगस्त से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की दो किस्तें जारी करने की मांग शामिल हैं। पेंशनरों का 8 अगस्त को कांगड़ा जिले के शाहपुर में महासम्मेलन होगा। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ऋतुराज शर्मा ने की। बैठक में पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, प्रेस सचिव लायक राम शर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, मुख्य सलाहकार एनसी वर्मा, जिलाध्यक्ष भागचंद चौहान और जिला संयोजक मोहन सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें