हिमाचल प्रदेश में 75 वर्ष से ज्यादा उम्र के करीब 30 हजार पेंशनरों को बुधवार को सितंबर की पेंशन के साथ पिछला एरियर भी मिल गया। इसके अलावा प्रदेश के करीब डेढ़ लाख पेंशनरों के खातों में भी पेंशन आ गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सितंबर महीने का वेतन एक अक्तूबर को जारी किया था, जबकि पेंशन नौ अक्तूबर को देने की बात की थी। इसके पीछे की वजह हर महीने लिए जा रहे कर्ज पर तीन करोड़ रुपये के ब्याज की बचत बताई गई।