फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली सब्जी मंडी में घटी मटर की आमद, 70 रुपये प्रतिकिलो पहुंचे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हजार की जगह 1500 बोरी ही पहुंची सब्जी मंडी, फूलगोभी के मिले 10 रुपये प्रतिकिलो दाम
विज्ञापन

बारिश से घटी मटर की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की ढली सब्जी मंडी में पहाड़ी हरे मटर की सप्लाई में गिरावट आई है। इसकी वजह से दामों में उछाल आया है। ढली सब्जी मंडी में एक हफ्ता पहले 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला मटर शनिवार को 70 रुपये प्रतिकिलो बिका।
हर दिन 1800 से दो हजार बोरी मटर सब्जी मंडी पहुंच रहा था, लेकिन शनिवार को 1500 बोरी ही मटर पहुंचा। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में मटर की सप्लाई घटने का मुख्य कारण शुक्रवार रात को हुई बारिश है। ज्यादातर किसान अपनी फसल को मंडी तक नहीं पहुंचा पाए। जो किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे उन्हें मटर के अच्छे दाम मिले। फूलगोभी की भी 500 बोरी पहुंची। किसानों को इसके दाम आठ से दस रुपये प्रतिकिलो मिले। गत दिनों लोकल फूलगोभी छह से सात रुपये प्रति किलो बिक रही थी। आढ़तियों के अनुसार आने वाले दिनों में मटर के साथ फूलगोभी की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है। ढली मंडी में करसोग, रोहड़ू, ठियोग, रामपुर, टुटू, मशोबरा सहित अन्य इलाकों से मटर की सप्लाई पहुंचती है। हरियाणा, महाराष्ट्र और देहरादून की मटर के मुकाबले बाहरी राज्यों की मंडियों में गुणवत्ता के अनुसार हिमाचल की पहाड़ी मटर की मांग बढ़ गई है। ढली सब्जी मंडी से पहाड़ी मटर की सप्लाई अहमदाबाद, पुणे, मुम्बई, दिल्ली, सूरत तक जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों की मंडियों में मटर की मांग बढ़ गई है। शनिवार को मंडी में मटर की सप्लाई कम पहुंची। इसकी वजह से दामों में उछाल आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें