फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मार्च तक हवाई सेवाएं देगी पवन हंस कंपनी

Mon, 13 Jan 2020 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने हवाई सेवाएं दे रही कंपनी पवन हंस का करार मार्च तक बढ़ा दिया है। सरकार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यह कंपनी पुराने रेट पर ही हवाई सेवाएं देगी। एक महीने में 40 घंटे सेवाएं देने पर सरकार इस कंपनी को करीब तीन करोड़ तीन लाख रुपये तक भुगतान करेगी। कंपनी मुख्यमंत्री के अलावा जनजातीय क्षेत्रों में आपात स्थिति के दौरान लोगों को हवाई सेवाएं मुहैया करवाती है।

विज्ञापन


पवन हंस कंपनी पांच साल से हिमाचल में हवाई सेवाएं उपलब्ध करा रही है। करार खत्म होने पर बीच - बीच में इस कंपनी का एक्सटेंशन भी दी गई है। पवन हंस कंपनी का हेलीकाप्टर बार-बार खराब होने के कारण सरकार ने कंपनी को एक्सटेंशन देने की बजाय टेंडर आमंत्रित किए। इसमें स्काई वन कंपनी को टेंडर दिया है।  नई कंपनी ने जनवरी से हवाई सेवाएं देनी थीं, लेकिन स्काई वन कंपनी को हेलीकाप्टर बनकर तैयार नहीं हुआ है। ऐसे में कंपनी से सरकार से समय मांगा था।

नए हेलीकाप्टर में होंगे दो पायलट
सचिवालय सामान्य प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के लिए उपलब्ध कराए जा रहे 17 सीटर चॉपर में डबल इंजन के साथ दो पायलट होंगे। सरकारी स्तर पर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं दे रहा हेलीकाप्टर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दिनों जिला कांगड़ा के दौरे पर हैं। इसके बाद उनका दौरा जिला मंडी के लिए तत्तापानी तय हुआ है। तीर्थ स्थल तत्तापानी वह सड़क मार्ग से जाएंगे। बताया जा रहा है कि जब तक मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर जनजातीय क्षेत्रों में लोगों के लिए सेवाएं देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें