फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई से अधिक मंजिलें बढ़ाने पर फैसला इसी सप्ताह

Mon, 13 Jan 2020 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

शिमला प्लानिंग एरिया में ढाई से अधिक मंजिला भवन निर्माण पर फैसला इसी सप्ताह हो सकता है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सुप्रीम कोर्ट से नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों को निरस्त करने और पुराने भवनों के नियमों को ही लागू करने की गुहार लगाई है। बाकायदा, कोर्ट में इस बाबत शपथ पत्र सौंपा गया है। एनजीटी ने शिमला प्लानिंग एरिया की जमीनी क्षमता को देखते हुए ढाई मंजिला भवन बनाने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले के खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। 

विज्ञापन


टीसीपी का मानना है कि अगर साढ़े चार मंजिल बनाने की अनुमति नहीं मिलती है तो साढ़े तीन मंजिल से भी लोगों को राहत मिल सकती है। जब से शिमला प्लानिंग एरिया में ढाई मंजिला से अधिक निर्माण में रोक लगी है, कंस्ट्रक्शन कम हो गई है। लोगों ने लाखों रुपये खर्च करके प्लॉट खरीद रखे हैं, लेकिन इससे कोई इनपुट नहीं आ रही है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के सचिव सी पाल रासू बताते हैं कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सरकार ने मजबूती से अपना पक्ष रखा है। हिमाचल सरकार के हित में फैसला आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें