फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी भर्ती: ई-मेल से शिकायतों का लगा अंबार, पहुंचीं दो हजार आपत्तियां

Thu, 21 Nov 2019 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक ओर प्रदेश सरकार ने पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द न करने का फैसला लिया है, दूसरी ओर राजस्व विभाग के पास दो दिन में ई-मेल से शिकायतों का अंबार लग गया है। शिकायत भेजने के लिए राजस्व विभाग ने अभ्यर्थियों को दो दिन का समय दिया था। बुधवार शाम पांच बजे तक कोई भी अभ्यर्थी ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेज सकता था।

विज्ञापन


पांच बजे के बाद राजस्व विभाग ने ई-मेल की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दो हजार से भी अधिक ई-मेल राजस्व विभाग के पास पहुंचीं हैं, जिनकी जांच शुरू कर दी गई है। देर शाम तक राजस्व विभाग ने ई-मेल से आई शिकायतों की छंटाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निदेशालय में बैठाए रखा।

उधर, राजस्व विभाग के भू-रिकॉर्ड निदेशक देवा सिंह नेगी ने कहा कि पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया गया था। अब ई-मेल से आई शिकायतों की छंटाई की जा रही है। उसके बाद आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। वहीं पेपर से पहले यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड होने के मामले की भी जांच करवाने की हामी भरी है। 
विज्ञापन


तीन के अलावा और प्रश्नों पर भी उठे रहे सवाल
पटवारी भर्ती परीक्षा में 100 में से तीन प्रश्नों के चारों ऑप्शन गलत होने के बाद राजस्व विभाग ने उन प्रश्नों को रद्द कर दिया है। इसके बाद अब ई-मेल से कई अभ्यर्थियों ने सीरीज बी के प्रश्न संख्या 12, 36, 38, 64, 67, 71, 83 के उत्तरों को लेकर आपत्तियां जताई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें