फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण की मंजूरी मिली: कपूर

Tue, 10 Nov 2020 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांसद किशन कपूर
विज्ञापन

पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण की स्वीकृति केंद्र से मिल गई है। निर्माण कार्य के लिए प्रारंभिक तौर पर 196 करोड़ 48 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। इस आशय की जानकारी सांसद किशन कपूर ने दी। धर्मशाला के मिनी सचिवालय में प्रेस को संबोधित करते हुए किशन कपूर ने कहा कि पठानकोट-मंडी फोरलेन को पांच भागों में विभाजित किया गया है। फोरलेन का निर्माण पंजाब बार्डर से सियूणी तक, सियूणी से परौर, परौर से चौंतड़ा, चौंतड़ा से पधर और पधर से मंडी तक कई चरणों में होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण समेत मुआवजा देने की प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से समयबद्ध  पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में हिमाचल को पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस योजना के तहत प्रदेश में 1104 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। आत्मनिर्भर अभियान में केंद्र ने 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज जारी किया है। इस पैकेज से किसानों, पशुपालकों, रेहड़ी फड़ी वालों, गरीबों, कामगारों, प्रवासी मजदूरों को राहत पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें