फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू में उद्योग ने फिर गेट पर रोक दिए कर्मचारी, बढ़ता जा रहा विवाद

Mon, 18 Sep 2023 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)

सार

शुक्रवार और शनिवार को भी कर्मचारियों को कंपनी ने गेट पर ही रोक दिया था, जिसकी शिकायत कर्मचारियों ने पुलिस थाना परवाणू में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
गेट के बाहर खड़े कर्मचारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परवाणू के नामी उद्योग और कर्मचारियों का विवाद बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी उद्योग प्रबंधकों ने कर्मचारियों को कंपनी में जाने से रोक दिया है। करीब 150 कर्मचारी गेट के बाहर खड़े रहे। इस दौरान कर्मचारी ने इसके खिलाफ विरोध जताया। बताया जा रहा है कि कंपनी ने कई कर्मचारियों के तबादले भी बद्दी के लिए कर दिए। वहीं कंपनी यहां से कारोबार समेटने की तैयारी में है।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को भी कर्मचारियों को कंपनी ने गेट पर ही रोक दिया था, जिसकी शिकायत कर्मचारियों ने पुलिस थाना परवाणू में दर्ज करवाई है। सीटू के उपाध्यक्ष ओमदत्त शर्मा ने आरोप लगाया कि कंपनी यहां से कारोबार समेटने में जुटी है। कर्मचारियों पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है। कुछ कर्मचारियों को जबरन 300 किलोमीटर दूर कार्यभार संभालने के लिए कहा जा रहा है।

बीते कई दिनों से कंपनी प्रबंधक कर्मचारियों पर मनमानी कर रहे हैं। इसे लेकर पुलिस थाना परवाणू में भी शिकायत दी गई है। उन्होंने कहा कि श्रम निरीक्षण ललित ठाकुर परवाणू ने 19 सितंबर को दोनों पक्षों की बैठक बुलाई है। यदि बैठक में सहमति नहीं बनती है तो कर्मचारी यूनियन मिलकर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें