फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदाओं से निपटने के लिए भागीदारी जरूरी : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिक तैयारी और सुदृढ़ नीति की वकालत
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमालयी क्षेत्र भौगोलिक रूप से अत्यंत संवेदनशील है और यहां भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना, अतिवृष्टि तथा ग्लेशियर पिघलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
यह बात कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आपदा शासन : मुद्दे और चुनौतियां विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि केवल राहत कार्यों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आपदा शासन की दिशा में वैज्ञानिक तैयारी, सुदृढ़ नीति निर्माण, चेतावनी प्रणाली और समुदाय की भागीदारी को मजबूत करना आवश्यक है। यह आयोजन विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग और हिमालयन सेंटर फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड रेजिलिएंस के संयुक्त सहयोग से हुआ। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय इस दिशा में शोध, प्रशिक्षण और स्थानीय स्तर पर सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देगा। हिमालयन सेंटर के निदेशक प्रो. एनएस नेगी ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। आपदा प्रबंधन केवल राहत या पुनर्वास नहीं बल्कि शासन, तकनीक और जनता की सक्रिय सहभागिता पर आधारित सतत प्रक्रिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने छात्रों से आपदा मित्र बनने की अपील की। प्रशिक्षित युवा आपदा की स्थिति में समाज के लिए बड़ी मदद साबित हो सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय में किए शोध कार्यों को साझा किया जाए ताकि नीति निर्माण में उनका उपयोग हो सके। मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सुरेश अत्री ने कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए टिकाऊ जीवनशैली अपनाना और पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने मिशन लाइफ के तहत सामुदायिक जिम्मेदारी बढ़ाने पर बल दिया। पूर्व उपमहापौर शिमला टिकेंद्र पंवार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए शोध और नीति को एक साथ आगे बढ़ाना होगा। इस मौके पर इग्नू की प्रो. दुर्गेश नंदिनी, वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रो. संजीव महाजन, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ममता मोक्टा, प्रति कुलपति आचार्य राजेंद्र वर्मा, विभाग के प्राध्यापक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें