शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र की गरावग पंचायत के मोहली गांव का प्रशांत एमबीबीएस करेगा। बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले मेधावी ने एमबीबीएस में प्रवेश लेकर क्षेत्र का नाम चमकाया है। यहां तक पहुंचने के लिए प्रशांत का सफर मुश्किलों भरा रहा है।
पांचवीं पास करने के बाद आठवीं की पढ़ाई के लिए प्रशांत तीन किमी जंगल के रास्ते पर पैदल सफर करता था। जबकि आगे की पढ़ाई के लिए गांव से सात किमी दूर स्थित स्कूल जाना पड़ता था। 12वीं की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक लिए हैं। अब प्रशांत एमबीबीएस की पढ़ाई करेगा। प्रशांत ने सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों को दिया है।