फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सत्र: सुरेश कश्यप ने लोकसभा में उठाया सिरमौर में बंद केंद्रीय विद्यालय खोलने का मुद्दा

Wed, 08 Dec 2021 06:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में जिला सिरमौर के राजबन के केंद्रीय विद्यालय का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनके  संसदीय क्षेत्र के राजबन में भारतीय सीमेंट कारपोरेशन की ओर से चलाए जा रहे केंद्रीय विद्यालय को 2002 में किसी कारणवश बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में जिला सिरमौर के राजबन के केंद्रीय विद्यालय का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनके  संसदीय क्षेत्र के राजबन में भारतीय सीमेंट कारपोरेशन की ओर से चलाए जा रहे केंद्रीय विद्यालय को 2002 में किसी कारणवश बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यहां केंद्रीय विद्यालय की दो मंजिला इमारत है। इसमें लगभग 35 कमरे और दो बड़े खेल मैदान हैं। इस स्थान पर वर्तमान में एक निजी कॉलेज चल रहा है।

विज्ञापन


वर्तमान समय में जिला सिरमौर में कोई भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है। इस क्षेत्र मेंबहुत सारे केंद्रीय कर्मचारी और सेवानिवृत्त लोग रहते हैं। कहा कि सिरमौर में केंद्रीय विद्यालय को दोबारा शुरू करने की आवश्यकता है, क्योंकि बहुत सारे सैनिक, पूर्व सैनिक और वीर नारियां इस क्षेत्र में रहती हैं। उनके परिजनों को इस निर्णय से अच्छी शिक्षा प्राप्त होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिरमौर हिमाचल का दूरदराज क्षेत्र है और यहां शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधा की कमी है। सुरेश कश्यप ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से निवेदन किया कि यहां के केंद्रीय विद्यालय को दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें