फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी की तरह बस अडडे पर बनेगी पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

लोनिवि के प्रस्ताव को स्मार्ट सिटी मिशन से मिली मंजूरी, सात करोड़ रुपये होंगे खर्च
अस्पताल और बाजार आने वालों को होगी सुविधा
शिमला। राजधानी में टुटीकंडी आईएसबीटी की तर्ज पर अब लोकल बस स्टैंड पर भी बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। सात करोड़ रुपये के इस मेगा प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी मिशन से मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग इस प्रोजेक्ट का काम शुरू करने जा रहा है।
पार्किंग की ड्राइंग लोनिवि ने तैयार कर ली है, इसे मंजूरी भी मिल चुकी है। नई पार्किंग में करीब दो सौ वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। विभाग की ओर से तैयार किए इस प्रस्ताव के अनुसार डीडीयू अस्पताल के पास स्थित स्थानीय बस अड्डे पर इस पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इस बस अड्डे से पंथाघाटी, न्यू शिमला और संजौली के लिए बसों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

अब आईएसबीटी की तर्ज पर यहां भी मुख्य सड़क के ऊपर बहुमंजिला भवन बनाकर पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। पार्किंग के नीचे सड़क पर वाहनों की आवाजाही होगी। शहर के पुराने बस अड्डे के पास कोई भी बड़ी पार्किंग नहीं है। डीडीयू अस्पताल और बाजारों में खरीदारी करने आने वाले लोगों को गाड़ियां पार्क करने में परेशानी आती है। ऐसे में यह प्रस्ताव तैयार किया है। लोकल बस स्टैंड पर काफी चौड़ी जगह है जिस पर आसानी से बहुमंजिला भवन बन सकता है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव और ड्राइंग तैयार कर मंजूरी के लिए स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भेजा था जिसे अब मंजूरी मिल गई है। अब इसके निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
जमीन की क्लीयरेंस में नहीं कोई पेच
इस बस अड्डे में जमीन की क्लीयरेंस लेने को लेकर भी कोई पेच नहीं है। ऐसे में इसका काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। लोनिवि के अनुसार यहां ज्यादातर जमीन विभाग की है और इसी पर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन से शहर में आईजीएमसी, विकासनगर और जीवणू कालोनी के बाद यह सबसे बड़ी पार्किंग बनेगी।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया : गुप्ता
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी प्रबंधन से मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पार्किंग की ड्राइंग तैयार हो गई है। ऐसे में जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें