फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर शिमला में फूलों की बारिश

Sun, 02 Nov 2014 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर शनिवार को गुरुद्वारा साहिब पाराचिनार सभा ने नगर कीर्तन का आयोजन किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे मालरोड स्थित रोटरी टाउन हॉल से नगर कीर्तन शुरू हुआ। गतका पार्टी ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। इसके अतिरिक्त बैंड पार्टी, कीर्तन मंडियों और स्कूली बच्चों ने नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन


नगर कीर्तन के दौरान रानी झांसी पार्क से पालकी साहिब पर फूलों की बारिश की गई। नगर कीर्तन देखने के लिए मालरोड और लोअर बाजार में स्थानीय लोगों तथा सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शेरे पंजाब से लोअर बाजार होते हुए नगर कीर्तन सीटीओ पहुंचा। इस दौरान पंच प्यारों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। शाम सात बजे सीटीओ पर सजे दरबार साहिब में कीर्तन कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान यहां लगातार लंगर चलता रहा। सीटीओ पर जोरदार आतिशबाजी की गई जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया। सीटीओ से नगर कीर्तन सर्कुलर रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पहुंचा कर संपन्न हुआ। आयोजन में गुरु श्री सिंह सभा, बालूगंज, छोटा शिमला, कैथू और संजौली गुरुद्वारा साहिब की समितियों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


पाराचिनार सभा के अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मी और महासचिव नीरज ग्रोवर ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी कीर्तन दरबार में शामिल हुए। पाराचिनार सभा की ओर से मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया।

गतका दल के सदस्यों की तलवारबाजी देख लोग मुट्ठियां भींच कर स्तब्ध रह गए। शहर के स्कूली बच्चों ने नगर कीर्तन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। आर्य समाज और एसडी स्कूल के बच्चों ने नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें