हिमाचल सरकार की ओर से कुछ दिन पहले ही निषाद को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया है। जबकि, उत्तर प्रदेश में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भी निषाद को डेढ़ करोड़ रुपये दिए हैं। इसके अलावा कई संस्थाओं की ओर से भी निषाद को सम्मानित किया गया है।
पैरालंपिक में पदक विजेता हिमाचल प्रदेश के ऊना के निषाद कुमार अगले मिशन के लिए जुट गए हैं। यह मिशन है पैरा एशियन गेम्स और पैरा वर्ल्ड एशियन गेम्स। इसके लिए 11 महीने तक बंगलूरू में विशेष अभ्यास शिविर में निषाद पसीना बहाएंगे। मेडल जीतने के बाद निषाद पर धनवर्षा हो रही है। हिमाचल सरकार की ओर से कुछ दिन पहले ही निषाद को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया
विज्ञापन
गया है। जबकि, उत्तर प्रदेश में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भी निषाद को डेढ़ करोड़ रुपये दिए हैं। इसके अलावा कई संस्थाओं की ओर से भी निषाद को सम्मानित किया गया है। कुछ दिन पहले इन्हें अर्जुन अवार्ड भी मिल चुका है।
करीब तीन माह परिवार और दोस्तों के बीच समय बिताने के बाद अब निषाद कैंप के लिए रवाना होने वाले हैं। 9 से 15 अक्तूबर 2022 में चीन में पैरा एशियान गेम्स होंगे। इसके बाद पैरा विश्व चैंपियनशिप होने वाली है। दोनों प्रतियोगिता के लिए निषाद का लक्ष्य पदक जीतना है। टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने के बाद से निषाद कुमार देश के एक नए खेल सितारे के रूप में उभरे हैं।
विज्ञापन
कभी एक कमरे में रहता था परिवार, अब अपनी जमीन होगी
एक सामान्य घर में जन्में निषाद कुमार का परिवार लोगों की जगह ठेके पर लेकर उस पर खेतीबाड़ी करता था। महज एक कमरे में गुजारा किया। आज वही परिवार अपने लिए खुद की जमीन खरीदने की तैयारियां कर रहा है। निषाद के पिता रछपाल सिंह, माता पुष्पा देवी और बहन रमा देवी भी निषाद के शिविर में जाने से पहले उसके साथ पूरा वक्त बिता रहे हैं। निषाद कुमार के मुताबिक अब वह बंगलूरू कैंप के लिए रवाना होने वाले हैं। वह अब वह लगभग 11 महीने तक घर भी नहीं आ सकेंगे।